Bigg Boss 19: भोजपुरी की ग्लैमरस हसीना की एंट्री से बढ़ा रोमांच, नाम जानकर चौंक जाएंगे!

बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर बस दो दिन दूर, दर्शकों की धड़कनें तेज—भोजपुरी दिवा की एंट्री ने बढ़ाई चर्चा।

Savitri Mehta
Bigg Boss 19 Bhojpuri Actress Neelam Giri Entry Confirmed
Bigg Boss 19 Bhojpuri Actress Neelam Giri Entry Confirmed (PC: BBN24/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त रात 9 बजे से होगा।
  • भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी की एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज।
  • दर्शकों को इस बार कई कॉन्ट्रोवर्शियल चेहरे देखने को मिलेंगे।

रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का इंतजार अब खत्म होने को है। सिर्फ दो दिन बाद यानी 24 अगस्त की रात 9 बजे से इसका ग्रैंड प्रीमियर होगा। सोशल मीडिया पर पहले एपिसोड को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। दर्शक लगातार अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार कौन-कौन से सितारे बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे।

अब सामने आई ताज़ा जानकारी ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। खबर है कि भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नीलम गिरी (Neelam Giri) बिग बॉस 19 के घर का हिस्सा बनने जा रही हैं।

नीलम गिरी की एंट्री से शो में बढ़ेगा ग्लैमर

नीलम गिरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ से अपनी अलग पहचान बनाई है। अगर उनकी एंट्री कंफर्म होती है, तो बिग बॉस 19 के घर में ग्लैमर और एंटरटेनमेंट दोनों का तड़का देखने को मिलेगा।

हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन नीलम गिरी का नाम चर्चा में आना ही शो की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए काफी है। अब देखना होगा कि नीलम शो में अपने गेम से दर्शकों को कितना इंप्रेस कर पाती हैं।

बिग बॉस 19 के कंफर्म्ड कंटेस्टेंट्स

अब तक जिन नामों की चर्चा है, उनमें मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा, तान्या मित्तल, अपूर्वा मखीजा, अशनूर कौर, गौरव खन्ना और पारस खलनावत शामिल हैं।

24 अगस्त से शुरू होने वाला यह सीजन धमाकेदार होने वाला है।

Share This Article